Champawat News

नामकरण संस्कार में चले लाठी-डंडे, सुशीला तिवारी में ग्राम प्रधान के पति की मौत

नामकरण संस्कार में चले लाठी-डंडे, सुशीला तिवारी में ग्राम प्रधान के पति की मौत

टनकपुर: जिले में भाइयों के बीच विवाद में एक की जान चले गई। ये पूरा विवाद एक नामकरण में हुआ। तीन सगे भाइयों ने चचेरे भाई को इतनी बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को हल्द्वानी सुशीला तिवारी लाया गया था लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे के बाद पूरे घर में मातम छा गया है। मामला चल्थी के पास नौलापानी गांव का है।

जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को चंपावत जिले के चल्थी के पास नौलापानी गांव में एक नामकरण संस्कार था। घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। ग्राम प्रधान गीता देवी के पति जीवन लाल पुत्र गणेश राम का गांव के लोगों से विवाद हुआ। चचेरे भाई महेश, कमल व नवीन पुत्र प्रेम राम ने जीवन लाल पर लाठी डंडे व घूसों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल को खटीमा लेकर गए और यहां से उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि नामकरण संस्कार के दिन जीवन लाल को तीनों चचेरे भाईयों ने बुरी तरह से पीटकर घायल अवस्था में रास्ते में फेंक दिया था। खोजबीन के बाद जीवन लाल जंगल में मिला था। मृतक के पिता ने कहा कि महेश, कमल व नवीन तीनों भाईयों ने उनके पुत्र की हत्या की है। पुलिस ने मृतक का पीएम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। चल्थी चौकी प्रभारी हेमंत कठैत ने बताया कि शाम तक घटना को लेकर कहीं से भी तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया जा रहा हैै कि मृतक की दो पुत्रियां व एक पुत्र है। सबसे बडी पुत्री छह वर्ष की है।

To Top