Champawat News

चंपावत के यशवंत को 23 करोड़ रुपए के पैकेज के साथ जर्मनी की कंपनी में मिली जॉब

Ad

चंपावत: आजकल के युवा छोटी सी उम्र में बड़े मुकाम हासिल कर रहे हैं। देश का नाम विदेशों में जाकर रोशन कर रहे हैं। चंपावत के यशवंत चौधरी ने भी अपने परिवार का नाम रोशन किया है। सिर्फ 24 साल की उम्र में यशवंत का चयन 23 करोड़ रुपए के पैकेज के साथ जर्मनी की कंपनी में हो गया है। ट्रेनिंग के बाद नवंबर में यशवंत को बर्लिन में नियुक्ति मिल जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि यशवंत चौधरी चंपावत तल्लीहाट के व्यापारी शेखर चौधरी के पुत्र हैं। यशवंत ने बीटेक की डिग्री पिथौरागढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से प्राप्त की है। इसके बाद यशवंत ने 2020 में गेट परीक्षा में सफलता हासिल की थी। जिसमें यशवंत को 870वीं रैंक प्राप्त हुई थी। कोरोना काल में यशवंत चौधरी बेंगलुरु में प्रशिक्षु प्रबंधक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

अब यशवंत चौधरी का चयन जर्मनी की कंपनी टेस्ला गीगा फैक्ट्री में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में हो गया है यशवंत चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के बाद उनका चयन 30 लाख यूएस डॉलर के पैकेज के साथ हुआ है। भारतीय रुपए के हिसाब से यह राशि 23 करोड़ है। यशवंत चौधरी के अनुसार अगस्त से अक्टूबर तक बेंगलुरु में ट्रेनिंग होगी। जिसके बाद नियुक्ति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top