Champawat News

चंपावत:एडवोकेट प्रेम प्रकाश भट्ट ने सीएम के समक्ष रखी परेशानी, खेती छोड़ रहे हैं पहाड़ के लोग

Ad

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ दिन पूर्व नैनीताल दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर तमाम योजनाओं की घोषणा की। उनके साथ एडवोकेट प्रेम प्रकाश भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। एडवोकेट प्रेम प्रकाश भट्ट मूल रूप से चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने विकासखण्ड चंपावत की पट्टी खटोली के गाँव पिनाना तलाड़ी और दयोकुणा गाँव से पलायन जैसी गम्भीर समस्या को सामने रखा। इसके अलावा दोनों गाँवों को सड़क मार्ग से जोड़ने और गाँव मे बिजली पहुंचाने हेतु ज्ञापन ग्रामवासियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।

ADVERTISEMENTS Ad

एडवोकेट प्रेम प्रकाश भट्ट का कहना है कि पिनाना तलाड़ी पहुँचने के लिए रीठा साहिब मोटर मार्ग के चौड़ा दुर्गा नगर से गाँव की दूरी बारह किलोमीटर है । यह रास्ता घने जंगल से सटा है। ऐसे में अकेले यात्रा करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। उन पर रिख हमला कर देते हैं। इस कारण लोग अपनी खेती छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली और सड़क गांव से हो रहे पलायन को रोकने में मददगार सिद्ध होगी। जो लोग पलायन कर चुके हैं वह वापस आना चाहते हैं लेकिन गांव में संसाधनों की कमी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top