Champawat News

उत्तराखंड: नाबालिग ने चलाई स्कूटी और पिता को देना पड़ा 33500 रुपए का जुर्माना, आप सतर्क रहें

Ad

Champawat News: अगर आपने भी अपने नाबालिग बच्चे को वाहन दिया है तो कार्रवाई हो सकती है। ऐसा एक मामला चंपावत जिले में सामने आया है। पुलिस ने एक नाबालिग को स्कूटी चलाते हुए पकड़ा जिसके बाद 35500 रुपए का चालान उसके पिता से वसूला गया। चंपावत पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने नाबालिग बच्चों को मोटर वाहन ना दें।

ADVERTISEMENTS Ad

यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि चेकिंग के दौरान चंपावत मुख्य बाजार निवासी एक नाबालिग स्कूटी लेकर घर से निकला था जिसे खटकना पुल के पास पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा उसके परिजनों को बुलाया गया और काउंसलिंग की गई। इसके अलावा 33500 रुपए का चालान काटा गया।

उत्तराखंड पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पुलिस सड़कों पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के लिए युवा यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें ट्रैक कर चालानी कार्यवाही भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top