Champawat News

बाराकोट निवासी श्वेता जोशी बनीं डिप्टी जेलर, बगैर कोचिंग सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

Ad

Champawat News, Shweta Joshi, Deputy Jailer, UKPSC Resultsः बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें उड़ने का मौका तो दो, उनके सपनों में जान भरने की कोशिश तो हो, अगर ऐसा हुआ तो यकीनन वो इतिहास लिख देंगी… देवभूमि उत्तराखंड की ऐसी ही एक होनहार बेटी श्वेता जोशी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पूरे राज्य को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। श्वेता ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में झंडा बुलंद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से चम्पावत के बाराकोट क्षेत्र के पम्दा गांव निवासी श्वेता जोशी ने यूकेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। श्वेता का चयन उप कारापाल (डिप्टी जेलर) के पद पर हुआ है। श्वेता के पिता दिनेश चंद्र जोशी बीएस‌एफ में मेजर हैं वहीं मां चित्रा जोशी गृहणी हैं। श्वेता की प्रारंभिक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय जालंधर से हुई। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान से बीएससी आनर्स की पढ़ाई कर रही हैं। श्वेता इससे पूर्व वन दरोगा के पद पर भी चयनित हो चुकी हैं। श्वेता ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी कर हासिल की है। श्वेता ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरूजनों के साथ ही अपने मौसा मुकेश जोशी को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top