Champawat News

चंपावत के तनुज जोशी का ऑस्ट्रेलिया में PHD के लिए चयन, 3.5 करोड़ रुपए की मिली स्कालरशिप

Ad

Uttarakhand: Tanuj Joshi: Success: Education: Australia: उत्तराखंड के होनहार युवा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। पहाड़ के बच्चे विदेशों में भी नाम रौशन करे रहे हैं। कम संसाधनों के बीच रहना और फिर कामयाबी हासिल करना , इस तरह की कहानी कई युवाओं की है। पिछले कुछ वक्त में उत्तराखंड से निकलकर उच्च शिक्षा के लिए विदेशों का रुख भी उत्तराखंड के युवाओं ने किया है। इस लिस्ट में तनुज जोशी का नाम भी शामिल हो गया है जो ऑस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबोर्न में पीएचडी शोध कार्य करेंगे। मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के शक्तिपुर पुलिस लाइन निवासी तनुज जोशी के चयन ने क्षेत्र के लोगों को खुश होने का मौका दिया है। तनुज के पिता का नाम भूपेश जोशी है जो स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ फार्मेसी-अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनकी माता कमला जोशी एक कुशल गृहणी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबोर्न में तनुज प्रोफेसर डॉ. रमन सिंह के दिशा निर्देशन में ‘ग्राफीन’ तत्व पर शोध करेंगे। बता दें कि इससे पूर्व भी बायो-मैकेनिकल एवं तरल-यांत्रिकी विषयों में कैंब्रिज विश्वविद्यालय व ऑकलैंड विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर 15 रिसर्च पेपर विश्व प्रसिद्ध जर्नलों में प्रकाशित कर चुके हैं। शिक्षा की बात करें तो तनुज जोशी ने प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हासिल की। इसके बाद उन्होंने विद्यामंदिर चम्पावत से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है।

उत्तराखंड से स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद तनुज इंजीनियर बनने का सपना लेकर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी गए। उन्हें मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश मिला। तनुज परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरे और बीटेक (92%) एवं एमिटी यूनिवर्सिटी से (97%) गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद उनका चयन पीएचडी के लिए हो गया। तनुज जोशी को ऑस्ट्रेलिया सरकार व यूनिवर्सिटी द्वारा शोध कार्य के लिए 3.5 करोड़ की स्कालरशिप मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top