Uttarakhand News

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट बोले, धामी सरकार बजट प्रदेश को आगे बढ़ाने वाला बजट

Ad

हल्द्वानी: गैंरसैण में बजट सत्र चल रहा है और इसकों लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। भाजपा के प्रदेश सह मिडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ने कहा कि धामी सरकार बजट प्रदेश को आगे बढ़ाने वाला बजट हैं। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया हैं। उन्होंने कहा कि बजट राज्य से भ्रष्टाचार को ख़त्म करेगा। बजट में चिकित्सा शिक्षा पर विशेष फोकस किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं लोगों को राहत देने के लिए अटल आयुष्मान योजना क़े लिए 400 करोड़ का प्रावधान हैं। हल्द्वानी में राज्य कैंसर संस्थान किया जायेगा एवं कार्नीया प्रत्यारोपड़ की व्यवस्था की जाएगी। अल्मोड़ा रुद्रपुर पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज क़े लिए 285 करोड़ रु की व्यवस्था की गयी हैं। वहीं 2 नए नर्सिंग कालेज खोले जायेगे।

चंदन बिष्ट ने कहा कि कृषि क्षेत्र में एप्पल मिसन क़े 35 करोड़ एवं मिलेट मिशन क़े लिए 15करोड़ रु की व्यवस्था की गयी है। स्थानीय फसलों क़े लिए 20 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है। हरित विकास एवं युवा शक्ति पर जोर दिया गया है। शिक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय क़े लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान है। युवाओं की बेहतरीं एवं स्वरोज़गार मुहैया कराने वाला धामी सरकार का बजट प्रदेश क़े विकास में नए आयाम स्थापित करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top