Nainital-Haldwani News

चंडीगढ़ से कुमाऊं आने वाले ध्यान दें,टनकपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी आने वाली बस का समय बदला

Ad

हल्द्वानी:चंडीगढ़ से हल्द्वानी और टनकपुर के लिए यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। चंडीगढ़ से कुमाऊं क्षेत्र के लिए संचालित हो रही बसों के समय में बदलाव हुआ है। यह बदलाव विभिन्न डिपों के विवाद को लेकर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रोडवेज महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने कुमाऊं के दोनों मंडल और डिपो अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की, जिसके बाद चंडीगढ़ की बसों के संचालन के वक्त को बदला गया है। टनकपुर डिपो की बस दोपहर ढाई बजे चंडीगढ़ से संचालित होगी। रुद्रपुर डिपो की बस शाम साढ़े चार बजे और हल्द्वानी डिपो की बस शाम पांच बजे संचालित होगी। वहीं काठगोदाम डिपो की पहले की तरह दोपहर तीन बजे संचालित होगी।

बैठक में टनकपुर और नैनीताल मंडल के रोडवेज अधिकारियों द्वारा बताया गया कि चंडीगढ़ में सेक्टर-17 बस अड्डे से रोजाना दोपहर तीन बजे उत्तराखंड रोडवेज के टनकपुर डिपो की बस संचालित होती है। इसके एक घंटे बाद शाम चार बजे चंडीगढ़ रोडवेज की बस टनकपुर के लिए संचालित होती है।

इन दोनों बसों के समय से हल्द्वानी, रामनगर, काठगोदाम व रुद्रपुर डिपो आदि की बसें प्रभावित हो रहीं। इस वजह से बसों के संचालन का वक्त बदला गया है और समस्या का हल निकाला गया है।सहायक महाप्रबंधक काठगोदाम को निर्देश दिए गए कि काठगोदाम-चंडीगढ़ मार्ग का परमिट अपडेट कराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top