Uttarakhand News

लोक सेवा आयोग सदस्यों की चयन प्रक्रिया में बदलाव एक अच्छा फैसला: महेंद्र भट्ट

Ad

देहरादून: भाजपा ने धामी कैबिनेट के लोक सेवा आयोग सदस्यों की चयन प्रक्रिया में बदलाव का स्वागत करते हुए, भ्रष्टाचार की संभावनाओं को समाप्त करने वाला बताया है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कल कैबिनेट में लिए गए तमाम निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया है । लोक सेवा आयोग के सदस्यों के चयन में राजनैतिक व्यक्तियों की एंट्री बंद करने पर मुहर लगाने को उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता साबित करने वाला बताया। क्योंकि अमूमन देखा जाता है कि अक्सर पूर्ववर्ती सरकारों में राजनैतिक रसूख वाले व्यक्तियों को भी इसका सदस्य बना दिया जाता था जो बाद में इस पवित्र नियुक्ति संस्थानों में भ्रष्टाचार के बीज पनपाने और उसकी बेल को संरक्षण देने में लगे रहे । लेकिन धामी सरकार युवाओं के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए गंभीर है और अनियमितता या गड़बड़ी की किसी भी संभावना को जड़ से मिटाने के लिए कड़े से कड़े कदम उठा रही है । चाहे कठोरतम नकल कानून लाना हो, चाहे सभी आशंकित परीक्षाओं को दोबारा नई एवम ईमानदार व्यवस्तता के तहत पूर्ण कराना हो, चाहे भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना हो। इसी तरह सरकार का यह कदम भी नियुक्ति प्रक्रिया को और अधिक विश्वसनीय बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा ।

ADVERTISEMENTS Ad

भट्ट ने कैबिनेट में लिए अन्य निर्णयों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के दौरान युवाओं को नौकरी के अतिरिक्त स्वरोजगार के लिए तैयार करने की नीति के बेहतर परिणाम सामने आएंगे । उन्होंने खेलों में पदक लाने वाले युवाओं को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति मिलने की नियमावली को मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह निर्णय युवाओं को निर्भीक होकर खेलों में देश प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top