Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: दुकान में लाखों की चरस रखकर महिला फरार, नवाबी रोड निवासी परिवार को चाहिए इंसाफ

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी में पिछले महीने एक दुकान में महिला द्वारा चरस रखे जाने का मामला सामने आया था। ये पूरा वाक्या सीसीटीवी पर कैद हो गया नहीं तो दुकानदार की परेशानी पड़ जाती। एक महिला सुबह सुबह नवाबी रोड स्थित दुकान में खरीदी के लिए पहुंचती है। स्वामी और पत्नी द्वारा जनरल स्टोर और गिफ्ट सेंटर संचालित किया जाता है। महिला गिफ्ट सेंटर में जाती है और थोड़ी देर कुछ देखती है। इसके बाद वो पैकेट रखकर चले जाती और पीछे से फिल्मी अंदाज में कुछ लोग खुद को नारकोटिक्स विभाग का बता कर पहुंचे और दुकानदार को अपने साथ ले जाने लगे, उससे पहले उन्हें सीसीटीवी दिखाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला 28 जून नवाबी रोड गली नंबर 8 का है। पूनम देवी और सूरज टम्टा की घर के पास कॉस्मेटिक और परचून की दुकान है।  एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को बताया कि दुकान के अंदर एक महिला लिपस्टिक लेने के बहाने दुकान में 965 ग्राम चरस रखकर फरार हो गई।महिला के चरस रखते ही पीछे से कुछ लोग खुद को नारकोटिक्स विभाग का बता कर पहुंचे और सूरज को साथ ले जाने लगे। जबकि सीसीटीवी में चरस रखती महिला साफ दिख रही थी। कथित नारकोटिक्स अधिकारियों को रोकने के लिए पूनम को पुलिस बुलानी पड़ी। पूनम ने पुलिस को ये भी बताया कि उनका पडोस में दो भाइयों संग विवाद हुआ था और उन्हें शक है कि उनके द्वारा ये सब कराया गया है।

वहीं इस मामले में पुलिस के पास यह तक सुराग नहीं है कि महिला आखिर थी कौन। मामले की जांच ईएनटीएफ की टीम कर रही है लेकिन फिर भी सुराग नहीं लगा है। स्थानीय लोगों को कहना है कि महिला गिरफ्तार नहीं हुई है और पुलिस पीडित परिवार को परेशान कर रही है। परिवार का भी कहना है कि इस पूरे मामले के चलते उनकी छवि धूमिल हुई है और खुलासा होने पर सच्चाई सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top