Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: बस का ड्राइवर और कंडक्टर बने चरस तस्कर, सीट के नीचे मिली ढाई किलो चरस

Ad

Uttarakhand News: Police: राजधानी देहरादून में थाना सहसपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ तस्कर पहाड़ी जिलों से अवैध चरस की सप्लाई करने के लिए एक निजी बस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक निजी बस को चेकिंग के लिए रोका।

ADVERTISEMENTS Ad

चेकिंग के दौरान, बस में सीट के नीचे बने केबिन में छिपाकर रखी गई लगभग 2 किलो 580 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। यह चरस उत्तरकाशी से देहरादून लाई जा रही थी।

पुलिस ने इस मामले में बस के चालक नसीम और परिचालक तालिब को गिरफ्तार कर लिया। यह बस गर्ग ट्रेवल्स, देहरादून की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार की चेकिंग अभियान का उद्देश्य नशे के कारोबार पर काबू पाना और शहर को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि उन्हें नशा तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top