Uttarakhand News

दिल्ली में चारधाम मंदिर बन रहा है, राजनीतिक लाभ के लिए धाम का नाम लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है

Ad

Uttarakhand: Chardham: दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर को लेकर तरह तरह की बातें हो रही है और इन पर विराम श्री केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी के अध्यक्ष सुरेंद्र रौतेला ने लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो मंदिर बनने जा रहा है, वह मंदिर बन रहा है, ना कि धाम बन रहा है… श्री केदारनाथ धाम ट्रस्ट, दिल्ली इसका निर्माण कर रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उत्तराखंड सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हमारे अनुरोध पर भूमिपूजन के लिए यहां आए थे। इसका सरकार से कोई लेना-देना नहीं है, वे हमारे निजी अनुरोध पर यहां आए थे। हमारे ट्रस्ट का भी सरकार से कोई लेना-देना नहीं है, ये ट्रस्ट के सदस्यों के सहयोग से काम कर रहा है। भारत में कई मंदिर प्रसिद्ध मंदिरों पर आधारित हैं। इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए विवाद पैदा कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरी ओर श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धामों के नाम, फोटो, वीडियो आदि के व्यावसायिक उपयोग और अन्य प्रकार से दुरुपयोग को रोकने के लिए श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) कानूनी प्रावधानों को तलाश रही है। इस संबंध में कुछ माह पूर्व हुई बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में कानून के विशेषज्ञों से सलाह लेने और आवश्यक प्रावधान करने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया गया था। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी इस संबंध में आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top