Rudraprayag News

चारधाम यात्रा पर आ रहे यात्रियों को मिलेगी बॉडी मसाज और फुट मसाज की सुविधा

File Photo
Ad

रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा पर आ रहे पैदल यात्रियों के लिए अब पर्यटन विभाग ने बॉडी और फुट मसाज थेरेपी की व्यवस्था की है। केदारनाथ और यमुनोत्री की यात्रा पर बॉडी मसाज मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों से जहां तीर्थ यात्रियों के थकान दूर होगी तो वही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को पैदल यात्रा भी करनी पड़ती है। जिस वजह से उन्हें थकान हो जाती है। ऐसे में अब 250 रुपए में 15 मिनट के लिए बॉडी मसाज और फुट मसाज (100 से 150 रुपए) की व्यवस्था की गई है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जानकीचट्टी और केदारनाथ व सोनप्रयाग में सुविधाएं उपलब्ध हैं।

बता दें कि फिलहाल यहां तीन मशीनें लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार तो मिल ही रहा है, साथ ही लोग भी आनंद उठा रहे हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे ने जानकारी दी और बताया कि केदारनाथ में हाट बाजार के पास दो मशीनें लगाई गई हैं।

उल्लेखनीय है कि वैष्णो देवी में इस तरह की सुविधा उपलब्ध थी। अब पर्यटन विभाग ने उत्तराखंड में भी इस व्यवस्था को शुरू किया है। इस हेतु बॉडी मसाज के अलावा फुट थेरेपी का प्रशिक्षण भी युवाओं को दिया गया है। इस व्यवस्था से तीर्थयात्रियों को खासा लाभ हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top