Uttarakhand News

उत्तराखंड से सबसे बड़ी खबर, एक जुलाई से शुरू नहीं होगी चारधाम यात्रा

Ad

नैनीताल: प्रदेश सरकार के चारधाम यात्रा खोलने को फैसले को हाईकोर्ट ने झटका दिया है। हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद अब एक जुलाई से यात्रा शुरू नहीं हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने एक जुलाई से तीन जिलों के लिए चारधाम यात्रा शुरू करने का फैसला लिया था। जिसके बाद एसओपी भी तैयार कर ली गई थी। माना जा रहा था सोमवार शाम तक उसे जारी कर दिया जाएगा।

लेकिन अब हाईकोर्ट ने ही यात्रा पर रोक लगा दी है। अब एक जुलाई से चमोली जिले के लोग बदरीनाथ धाम, रुद्रप्रयाग के लोग केदारनाथ धाम और उत्तरकाशी जिले के लोग गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन करने पर रोक लगा दी गई है।

बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा फैसला लिए जाने के बाद तीर्थ पुरोहितों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सभी तीर्थयात्रियों को आरपीसीआर या एंटीजन निगेटिव रिपोर्ट जरूर करानी थी। मगर अब कोर्ट ने यात्रा को रोक कर सरकार को बड़ा झटका दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top