Rudraprayag News

केदारबाबा पर भक्तों का अटूट विश्वास,पहले दिन 23 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन कर रचा इतिहास

Ad

देहरादून: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का इंतजार भक्तों को दो साल से था। कोरोना वायरस की वजह से कपाट खुलने के दिन भक्तों को एंट्री नहीं दी जा रही थी। यात्रा में सीमित तीर्थयात्री शामिल हो रहे थे और तमाम नियमों को लागू किया गया था। कोरोना वायरस के मामले कम हुए थे तो बाबा केदार कैसे अपने भक्तों से दूर रहते । साल 2022 के पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में बाबा केदार के भक्त दर्शन करने पहुंचे और नया इतिहास बना डाला।

ADVERTISEMENTS Ad

रिपोर्ट्स की मानें तो केदारनाथ में 23,512 श्रद्धालुओं ने पहले दिन बाबा केदार के दर्शन किए। ये आंकड़े शाम चार बजे तक के थे। इससे पहले 2019 में पहले दिन नौ हजार भक्तों ने दर्शन किए थे। केदारनाथ यात्रा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब पहले ही दिन इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए हैं। केदारनाथ में मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य की नव निर्मित समाधिस्थल को देखने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

केदारनाथ धाम के कपाट शुभ मुहूर्त पर सुबह 6:25 बजे खुले। रात से ही भक्तों का जमावड़ा केदारनाथ में लग गया था। बाबा से मिलने के लिए शिव भक्त उत्साहित थे।  मंदिर परिसर में सेना की बैंड धुनों, ढोल-तमाशे की थाप पर लोग थिरकते नजर आए।श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय व सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि पहले दिन बाबा के दर्शन लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top