Uttarakhand News

चौबट्टाखाल: छात्रा के साथ छेड़छाड़, मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम को दिए निर्देश

Ad

देहरादून:विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत ग्राम धरासू , पट्टी मवालस्यूं में 21 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी पौड़ी को दूरभाष पर बात की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अज्ञात हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा:नशे में धुत्त युवती ने सरेआम उतारे कपड़े, होटल में काटा जमकर हंगामा

यह भी पढ़े:शर्मनाक, कुमाऊं विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हंसी भीख मांगने के लिए मजबूर

बता दें कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धरासू ,पट्टी मवालस्यूं की 21 वर्षीय छात्रा पर कॉलेज से आते हुये गत 21 अक्टूबर को लटीबा बस स्टॉप के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने के साथ ही जानलेवा हमला किया। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले की रिपोर्ट राजस्व पुलिस से की गई।

यह भी पढ़े:PM केयर फंड में 10 लाख देने वाली देवकी के खाते से उड़ाए 47,500 रुपए

यह भी पढ़े:ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ITBP जवान विजय पुंडीर की मौत

क्षेत्रीय विधायक एवं काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने घटना की गंभीरता को समझते हुए इस पूरे प्रकरण को निमित पुलिस को सौंपे जाने के साथ ही जिलाधिकारी पौड़ी को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि छात्रा से छेड़छाड़ व जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले अज्ञात हमलावर को तुरंत गिरफ्तार किया जाये।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top