Uttarakhand News

उत्तराखंड के अस्पतालों में मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की होगी जांच

Ad

Uttarakhand news: उत्तराखंड में बन रही दवाओं के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं। इतना ही नही पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में नकली दवाइयां भी पकड़ी गई हैं। जिसको देखते हुए औषधि प्रशासन विभाग एक्शन मोड पर आ गया है। ऐसे में अब औषधि विभाग राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की जांच करेगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अस्पतालों में दवाओं की जांच के लिए औषधि निरीक्षकों की टीम गठित की गई है। ( Checking of medicines given to patient in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

दवाओं के सैंपल जांच हो रहे हैं फेल

बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड में बनीं कुछ दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए थे। वहीं गतवर्ष रुड़की में नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री भी पकड़ी गई थी। इसे देखते हुए राज्य के सरकारी अस्पतालों में भी खराब दवाओं की सप्लाई तो नहीं हो रही है इसके लिए दवाईयों को जांचने के आदेश दिए गए हैं। अपर आयुक्त और ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बुधवार को जांच के आदेश दिए हैं।

प्राइवेट, मेडिकल स्टोरों की होगी रैंडम जांच

ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दी जा रही दवाओं की जांच और सैंपलिंग का निर्णय लिया गया है। औषधि विभाग ने गढ़वाल मंडल में एडीसी सुधीर कुमार और मनेंद्र राणा को जबकि कुमाऊं में एडीसी हेमंत नेगी और नीरज कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि बाजार में कई ऐसी दवाएं बेची जा रही हैं जो दिखने में तो असली जैसी लगती हैं पर वास्तव में उनमें दवा का कोई कंटेंट नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके चलते प्राइवेट मेडिकल स्टोरों में भी रैंडम जांच कर दवाओं की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top