Election Talks

लोकतंत्र का महापर्व शुरू…मुख्यमंत्री धामी ने परिवार संग डाला वोट

Ad

खटीमा: जिस लोकतंत्र के महापर्व का इंतजार जनता से लेकर तमाम पार्टियां और प्रत्याशी कर रहे थे, वह अब आ गया है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह 8:00 बजे से ही लोग घरों से निकलकर मतदान करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान महिला, पुरुष, युवा व बुजुर्ग भारी संख्या में अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच कर वोट कर रहे हैं। कई लोग अपने परिवारों के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सुबह-सुबह ही अपना वोट डाल दिया है। सीएम धामी ने सुबह 8:55 पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के पास पोलिंग बूथ संख्या 98 पर जाकर मतदान किया।

बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी और उनकी माता भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने मतदान करने के बाद लोगों से अपील भी की। उन्होंने लोगों से कहा कि लोग लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला बेहतर होगा उन्हें इसकी उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top