CM Corner

केशव नेगी मामले में मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली सरकार से की बात, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

Ad

Pushkar Singh Dhami | Keshav Negi | Malviya Nagar Fire Case | Rekha Gupta | Delhi News | Uttarakhand News | Kanishka Negi | Investigation | Migrant Uttarakhandi : दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में उत्तराखंड निवासी केशव नेगी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई किए जाने पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी मामले में सत्य सामने आना जरूरी है…और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि संबंधित एजेंसियां सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा…तथा जांच पूरी निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों की सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर है। किसी भी परिस्थिति में प्रवासी उत्तराखंडियों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top