Uttarakhand News

उत्तराखंड: क्या भाजपा के विधायकों व कार्यकर्ताओं को मिलेगा होली का तोहफा…

Ad

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के विधायक और कार्यकर्ताओं की नजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले पर है। सरकार के बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पद खाली है। मंत्रिपरिषद अनुभाग ने पिछले दिनों सभी विभागों से पदो की स्थिति का ब्योरा मांगा था। इनमें सदस्यों की संख्या को जोड़कर खाली पदों की संख्या 100 से अधिक हो रही है। माना जा रहा है कि अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आने वाले दिनों में दायित्वों की घोषणा कर सकते हैं। होली से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दायित्व के रूप में तोहफा मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad


बता दें कि राज्य सरकार की इन विभिन्न संस्थाओं में मंत्री स्तर के 24 अध्यक्ष पद खाली हैं। कुछ अन्य विभागों से सूचना मिलने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। इसी तरह 64 खाली पद हैं, जिन पर सरकार उपाध्यक्ष चुन सकती है। इनके अलावा बड़ी संख्या में खाली सदस्यों के पदों को भी भरा जा सकता है। भाजपा नेतृत्व को खाली पदों का ब्योरा मिल गया है। दायित्वों को सौंपने के लिए भाजपा का मंथन भी ळुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बीच बैठक होनी है और वहां आखिरी फैसला लिया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top