Uttarakhand News

हमें है पूरा भरोसा, उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने को लेकर बैठक में बोले सीएम धामी

Ad

देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व उत्तराखंड के विकास के बारे में कहा। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। भाजपा राज्य के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने पिछले 7 सालों में तमाम बाधाओं को पार किया है और नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसी वजह से भारत और भारतीय संस्कृति का मान, सम्मान व स्वाभिमान संपूर्ण विश्व में बढ़ रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने केदारनाथ दौरे में कहा था कि आने वाले दस साल उत्तराखंड के होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुए पर्यटन व परिवहन क्षेत्रों में 200 करोड़ का राहत पैकेज सरकार ने दिया। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती और इससे जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहन देने के लिए 205 करोड़ तथा महिला सशक्तीकरण एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 118 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया जा रहा है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जा रही है।

बैठक में सीएम धामी ने राज्य में चल रही केंद्रीय परियोजनाओं का जिक्र भी किया। राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि इस कल्पना कर पाना मुश्किल था लेकिन ऐसा हमने करके दिखाया है। पांच वर्षों में तकरीबन एक लाख करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना व टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। चारधाम आल वेदर रोड व भारत माला परियोजना पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देंगी और अर्थव्यवस्था नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में हम वक्त से पहले कोरोना वायरस की पहली डोज लगाने के लक्ष्य को पूरा कर चुके हैं। दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top