Uttarakhand News

पहाड़ी उत्पादों को प्रमोट करने उतरे सीएम धामी, भुट्टे के साथ फोटो वायरल

Ad

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काफिला भारामल दर्शन के उपरांत जब पीलीभीत रोड से गुजर रहा था, तो वे अचानक सड़क किनारे भुट्टा भून रहे महातम की ठेली के पास रुक गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने न केवल खुद भुट्टा भूना, बल्कि वहां पहले से भुट्टा लेने का इंतजार कर रही एक वृद्ध महिला को भी अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा सौंपा और उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने खुद भी भुट्टे का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें बाजार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही राज्य की असली ताकत है। हर नागरिक के श्रम का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आत्मनिर्भर बनें, उद्यमिता को अपनाएं और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।

मुख्यमंत्री का यह व्यवहार न केवल उनकी विनम्रता और जनता से जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि एक सशक्त समाज वही होता है, जहाँ नेतृत्व और आमजन के बीच संवाद और सम्मान की भावना बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top