Uttarakhand News

स्मार्ट सिटी के सपने की ओर देहरादून ने बढ़ाया एक और कदम, इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू

Ad

देहरादून: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट क तहत देहरादून को विकसित किया जाएगा। राजधानी ने इस सपने की तरफ एक और कदम बढ़ाया है। देहरादून में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरी झंडी दिखाकर बसों के ट्रायल को शुरू किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के लोगों को बसों के संचालन के शुरू होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक शानदार शुरुआत है। पर्यावरण की दृष्टि से यह उत्तराखण्ड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। देहरादून में इस वित्तीय वर्ष में 30 बसों के संचालन का प्रयास किया जाएगा। हमारा यह भी प्रयास रहेगा कि धीरे-धीरे मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार तक इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाए। भारत सरकार का भी प्रयास है कि वर्ष 2030 तक पूरे देश को इलेक्ट्रिक बसों की ओर लाया जाए। इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक गणेश जोशी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी देहरादून आशीष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। उत्तराखंड में सैलानियों की आवाजाही बढ़ रही है और इसे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। कोशिश की जा रही है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ाया जाए और उन्हें इलेक्ट्रिक रूप दिया जाए। बसों के संचालन से कम प्राइवेट गाड़ियां सड़कों पर नजर आएंगी और प्रदूषण पर लगाम लग पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top