Nainital-Haldwani News

मुख्य सचिव को भाया डीएम का नैनीताल में हिलांस कैण्टीन और वाॅल पेंटिंग का Idea,बोले Well Done

Ad

हल्द्वानी: मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने रविवार को नैनीताल पहुंचे। उन्होंने सुबह डाटा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिले में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा संचालित किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी हासिल की। नैनीताल स्थित जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में महिलाओं द्वारा निर्मित किये गये ऐपण, स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामान, कलैक्ट्रेट स्थित हिलांस कैण्टीन,तथा कलैक्ट्रेट एवं जिलाधिकारी आवास पर की गयी आकर्षक वाॅल पेंटिंग का अवलोकन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी के जन उपयोगी एवं विकास के कार्यों की मुख्य सचिव द्वारा जमकर तारीफ की गयी और कहा सविन वैल्डन। वाकई में जन साधारण के प्रति आपका समर्पण एवं विकास कार्य निःसन्देह प्रशंसनीय है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने रविवार को जिला कैम्प कार्यालय पहुंचकर जनपद में आजीविका संवर्द्धन, सामुदायिक अवस्थापना विकास एवं सौन्दर्यकरण हेतु किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

डाटा प्रजेंटेशन के माध्यम से जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में आजीविका संवर्धन हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण एवं निर्बल वर्ग की गरीब महिलाओं के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य एवं लाभ दिये जाने के लिए तथा स्थानीय उत्पादों को आसानी से ग्राहकों तक पहुंचाने के साथ ही कुमाऊॅनी व्यंजनों एवं उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय एवं सामुदायिक स्थानों पर छः नए माॅर्डन हिलांस किचन तथा जनपद के पन्द्रह प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हिलांस आउटलेट संचालित किये गये है।

इनके माध्यम से महिला स्वंय सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन हेतु राजकीय एवं सामुदायिक स्थानों पर छः नए माॅर्डन हिलांस किचन एवं कैन्टीन का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। हिलांस ब्राण्ड के तहत आजीविका संवर्धन हेतु पन्द्रह प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हिलांस आउटलेट के माध्यम से ग्रामीण उत्पादो के विपणन की व्यवस्था हुई है। इससे ग्रामीण एवं निर्बल वर्ग की गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में संगठित कर उनका क्षमता विकास कर महिलाऐं आत्म निर्भर बनी हैं।

डीएम सविन बंसल ने मुख्य सचिव को हाईटेक जनसुविधाओं के विकास के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक एवं पर्यटक स्थलों पर आकर्षक व आधुनिक जन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए ईको-फ्रेण्डली एवं स्वच्छ आन्तरिक पर्यावरणयुक्त, दिव्यांगजनों हेतु सुविधाजनक संरचनायुक्त चार से छः सीटर 12 जन सुविधा केन्द्रों (शौचालयों) का निर्माण किया जा रहा है। जिनकी देख-रेख एवं संचालन हेतु हर समय केयर टेकर की उपलब्धता रहेगी।

डीएम बंसल ने बताया कि कुमाऊं की कला एवं संस्कृति के विकास तथा स्थानीय लोक कलाकारों व उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए नैनीताल में आकर्षक ओपन एयर थिएटर के रूप में बीएम साह ओपन एयर थिएटर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिससे नैनीताल आने वाले पर्यटकों को नाट्य मंच के माध्यम से स्थानीय लोक कला, संस्कृति एवं लोक संगीत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगो एवं पर्यटकों को स्वस्थ मनोरंजन भी उपलब्ध होगा।

उन्होंने  पार्किंग सेवाओं के विकास के अन्तर्गत नैनीताल नगर की सुचारू यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत मेट्रोपोल परिसर में सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित पार्किंग स्थल का विकास किया जा रहा है, जिससें पर्यटन सीजन में पर्यटकों के वाहनों को नगर के भीतर पार्किंग सुविधा प्राप्त होने से सीजन में जाम से मुक्ति मिलेगी तथा नगर के आंतरिक मार्गों पर भी सुचारू आवागमन होगा। इसके अतिरिक्त पार्किंग स्थल संचालित होने से रोजगार सृजन होगा और राजस्व प्राप्ति भी होगी, इसके साथ ही मेट्रोपोल हैरीटेज भवन का संरक्षण तथा इसकी अनुपयोगी रिक्त भूमि का अनुकूलतम उपयोग जनहित में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top