Uttarakhand News

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे अखबार, नए आदेश पर डाले नजर

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शानदार पहल शुरू की जा रही है। जिन बच्चों के घरों पर अखबार नहीं आता है उनके लिए स्कूल में अखबार पढ़ने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। सीईओ प्रदीप रावत ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रतिदिन सरकारी स्कूलों में 2 दैनिक समाचार लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चे रहते हैं, जिनके पास घर पर समाचार पत्र की सुविधा उपलब्ध नहीं हो। ऐसे में बच्चो को उनके प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने मै आसानी होगी और उन्हें रोजाना के घटनाक्रमों की जानकारी के साथ साथ समाज में हो रहे अन्य घटनाओं की जानकारी भी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा विभाग की यह पहल शानदार है। इससे हिंदी का ज्ञान भी हासिल कर पाएंगे। समाचार पत्र पढ़ने से उन्हें देश विदेश में चल रही गतिविधियों के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा। सबसे जरूरी चीज उनकी जनरल नॉलेज भी बढ़ेगी जो भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अहम मानी जाती है।

इसके साथ ही अखबार में कई योजनाओं का जिक्र भी होता है अगर छात्र इन्हें पड़ेंगे तो वह ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रचार भी कर सकते हैं, क्या पता छात्रों की बताई जानकारी किसी के लिए कोई रुका हुआ रास्ता खोल दे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top