Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के वैंडी स्कूल में मनाया गया Children’s Day, बच्चों को मिला मां कालिका का आशीर्वाद

Ad

हल्द्वानी: आज दिनांक 14.11.2022 सोमवार को वैण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस दिवस के अवसर में विद्यालय के शिक्षकों ने प्रातः वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिसमें समूह गान, नृत्य, नाट्क, व शिक्षक बच्चों के समक्ष विभिन् वेशभूषाओं में पूरे दिन घूमते दिखे। LKG की अध्यापिका भगवती रावत का मां कालिका का रूप बच्चों का आकर्षण केंद्र रहा। सतीश चंद्र, रेखा शर्मा ,कविता बिष्ट, ममता जोशी, दिशा त्रिपाठी, मोनिका तिवारी, प्रतिभा बिष्ट, ईशू खड़ायत, ज्योति सनवाल,अंजलि बिष्ट, सीमा नेगी आदि सभी शिक्षक इस अवसर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध श्री डॉ. विकल बवाडी़, प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. भावना बवाड़ी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top