Nainital-Haldwani News

चोपड़ा गांव के 70 परिवार के लिए खतरा बना बोल्डर, डीएम ने दिए आदेश… क्या मिलेगी राहत…

Ad

हल्द्वानी: ज्योलीकोट चोपड़ा गांव के 70 परिवार डर के साये में जी रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मामले के बारे में आपकों बताए तो पिछले साल अक्टूबर में आई आपदा चोपड़ा में वचनढूंगा की चट्टान टूट गई। जिला मुख्यालय से महज 20 किमी दूर स्थित चोपड़ा गांव के लोगों के इस संबंध में जिला प्रशासन से लेकर तमाम विभाग के चक्कर लगाए लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राहत मिलने की किरण दिखाई दे रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल आरजे पंकज जीना चोपड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर करीब 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने गांव के दर्द को लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया था। उसके बाद उनके फैंस ने वीडियो को शेयर किया तो मामले की गंभीरता जिला प्रशासन को भी हुई। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण और जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

चोपड़ा गांव में 70 परिवार रहते हैं। चट्टानों के खिसकने से ग्रामीणों के मकानों के खिसकने का भय बना हुआ है। पिछले साल अक्तूबर में आई आपदा के बाद ग्रामीण से समस्या को दूर करने के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली और मॉनसून ने डर के साए में जीने के लिए मजबूर कर दिया। अब डीएम ने आदेश जारी किए हैं। देखना होगा कि कितनी जल्दी ग्रामीणों को राहत मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top