Nainital-Haldwani News

खतरे में चोपड़ा गांव: ज्योलीकोट पहुंची टीम,पहाड़ी को हटाने के लिए ब्लास्ट किया जा सकता है…

Ad

हल्द्वानी: ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव में रविवार को प्रशासन व भू-वैज्ञानिक की टीम पहुंची। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर गांव के ऊपर पहाड़ी पर खतरनाक साबित हो रहे पहाड़ ( चट्टान) की जांच की। इस मौके पर भू-वैज्ञानिक लेखराज, एडीएम अशोक जोशी और तहसीलदार नवाजिश खलीक मौजूद रहे। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

टीम ने पहाड़ी से गिर रहे लगातार पत्थरों को क्षेत्र के लिए खतरा बताया । उन्होंने कहा कि मामले की पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खतरनाक साबित हो रही, इस पहाड़ी ( चट्टान) को हटाने का एकमात्र विकल्प इसे ब्लास्ट करके तोड़ना ही नजर आ रहा है। मालूम हो कि दरअसल चोपड़ा गांव के ऊपर खतरनाक पहाड़ से पत्थर गिरने की स्थिति में गांव में बड़ी आपदा का खतरा मंडरा रहा है। आगे पढ़ें…

बता दें कि चोपड़ा गांव का मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे आरेज पंकज जीना ने भी प्रमुखता से उठाया है। वह चोपड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। इसके अलावा ग्रामीण भी अक्टूबर 2021 के बाद से लगातार इस परेशानी को लेकर शासन और प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके थे लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। सोशल मीडिया लोगों ने इस मुद्दे को 70 परिवार की जिंदगी के साथ जोड़ा तो प्रशासन एक्शन में आया था। 23 जुलाई को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण और जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top