Nainital-Haldwani News

चोपड़ा गांव की सुरक्षा के लिए पहाड़ी पर 3KM चले कुमाऊं कमिश्नर, अभी-अभी नया अपडेट

Ad

हल्द्वानी: विकास खंड भीमताल के अंतर्गत ग्राम चौपड़ा के तोक ढांगण के वचनढूंगा नामक स्थल में संवदेनशील बोल्डरों का संज्ञान लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सड़क मार्ग से 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई का पैदल चलकर भूवैज्ञानिक, वन, लोनिवि के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस सम्बन्ध में अधिकारियों को स्थल की यथास्थिति को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। आगें पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

वचनढूंगा का बोल्डर पहाड़ी की चोटी हिलटॉप पर स्थित है, जिसकी ढलान पर लगभग 200मी. नीचे आबादी व मकान बने हुये है। कुमाऊं कमिश्नर ने भूवैज्ञानिक को सर्वे करने के निर्देश दिए। कहा कि भूवैज्ञानिक यह आकलन करें कि किस प्रकार का स्लाईड (स्खलन) है व इन बोल्डरों को हटाने के लिए यथा संभव तत्काल सुरक्षात्मक उपाय हेतु रिपोर्ट दे। उन्होंने कहा कि भूस्खलन को रोकने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए जिससे ग्रामवासी सुरक्षित रह सके। ग्रामवासियों की सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन के माध्यम से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। आगें पढ़ें…

ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि उस ग्राम सभा में लगभग 60 परिवार स्थापित है जबकि संवेदनशील बोल्डरों के खिसकने के फलस्वरूप इसकी जद में 7-8 भवन आ सकते है।
निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त ग्रामवासियों से वार्ता की व ग्राम के स्थानीय मन्दिर मे आम व चम्पा का पौध रोपण भी किया। आगें पढ़ें…


इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, जेष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान चोपड़ा संगीता आर्य, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, पीडब्ल्यूडी चीफ दीपक कुमार यादव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी दीपक कुमार गुप्ता, एस राजेंद्र सिंह सयाना, एसडीएम राहुल शाह, बीडीओ भीमताल जगदीश चंद्र पंत, रजनी रावत मनोज चिनियाल व ग्रामवासी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top