Jobs

Good News: CISF में 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Ad

Job News: CISF: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कांस्टेबल/ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1161 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च 2025 से शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 3 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

योग्यता और पात्रता

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
  • संबंधित ट्रेड में ITI पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में होगी:

  1. लिखित परीक्षा (OMR शीट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट – CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  4. दस्तावेज़ सत्यापन
  5. ट्रेड टेस्ट
  6. मेडिकल एग्जामिनेशन

आवेदन प्रक्रिया

  1. CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
  2. “CISF कांस्टेबल भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जानकारी सबमिट करें।
  4. आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  5. फॉर्म को क्रॉस-चेक कर सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।

जरूरी तारीखें

आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अप्रैल 2025

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 5 मार्च 2025

ADVERTISEMENTS Ad
To Top