Uttarakhand News

नगर निगम क्षेत्र में सिटी बस व ई-रिक्शा का होगा संचालन: धन सिंह रावत

Ad

देहरादून: श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज एवं घरेलू गैस पाइप लाइन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके अलावा नगर में सिटी बस एवं ई-रिक्शा संचालन के लिये भी नगर निगम प्रशासक को कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास यमुना कॉलोनी देहरादून में श्रीनगर नगर निगम की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर जरूरी निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज एवं घरेलू गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी और शीघ्र ही इसकी सुविधा नगरवासियों को उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये उन्होंने निगम के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

इसके अलावा डॉ रावत ने निगम क्षेत्र में विधुत लाइन को भूमिगत करने व नगर के सौंदर्यीकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में आम लोगों एवं विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्रों को आवागमन में असुविधा हो रही है, जिसे दूर करने के उद्देश्य से शीघ्र ही नगर में सिटी बस एवं ई-रिक्शा का संचालन किया जायेगा। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र का परिसीमन, निगम में रिक्त पदों के सापेक्ष आउट सोर्स से नियुक्ति करने एवं निगम के नये भवन का शीघ्र निर्माण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय पार्क, ओपन एयर जिम, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय एवं पार्किंग के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बताया कि धारी देवी मंदिर सम्पर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं श्रीनगर में बस अड्डा के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी नगर निगम अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास नितिन भदौरिया, अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल, एमएनए एवं एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा, अपर सचिव परिवहन एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top