Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कुछ ही दिन में शुरू होगी सिटी बस, 9 रुपए से 45 रुपए रखा गया है किराया

Ad

Haldwani: City: Bus: शहर में 21 जुलाई से सिटी बस सेवा शुरू होने जा रही है। इस सेवा की शुरुआत को लेकर परिवहन विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने बताया कि शुरुआत में शहर के छह प्रमुख रूटों पर सिटी बसें चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि हर रूट के लिए एक विशेष रंग की बस निर्धारित की गई है, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए सही बस पहचानने में आसानी होगी। बसों के रंगों के आधार पर ही रूट की पहचान होगी और यात्री बस के रंग से अपना रूट समझ सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इन बसों के लिए किराए की दरें भी तय कर दी गई हैं। दो किलोमीटर तक का सफर करने पर यात्रियों को ₹9 देने होंगे, जबकि 25 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने पर ₹45 का किराया लगेगा।

शहर के विभिन्न रूटों के लिए रंगों का विवरण इस प्रकार है: भांखड़ा से कुसुमखेड़ा होते हुए रानीबाग तक चलने वाली बस पीले रंग की होगी। बस स्टेशन से ट्रांसपोर्ट नगर और कुसुमखेड़ा के लिए लाल रंग की बस चलाई जाएगी। नरीमन चौराहा, स्टेडियम, टीपीनगर और जेल की ओर जाने वाली बस गहरे नीले रंग की होगी। मेडिकल कॉलेज, बिड़ला स्कूल, गैस गोदाम और कालाढूंगी चौराहा जाने वाले रूट पर हरी बस दौड़ेगी। दुर्गा सिटी सेंटर, नवाबी रोड, रिलायंस मॉल और भांखड़ा की ओर जाने वाले रूट के लिए नारंगी रंग की बस चलाई जाएगी। वहीं, मुखानी चौराहा, ऊंचापुल, चौफला चौराहा, कमलुआगांजा, ब्लॉक और कालाढूंगी चौराहा की ओर जाने वाली बस सफेद रंग की होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top