Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के सर्विस सेंटरों में सिटी मजिस्ट्रेट का छापा, सभी 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस जारी

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Washing Center: Water Crises: हल्द्वानी में भीषण गर्मी के चलते पेयजल की काफी किल्लत हो रही है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर के वॉशिंग सेंटर पर कार एवं बाइक वॉशिंग पर रोक लगाई थी लेकिन उसके बावजूद भी लगातार पेयजल का धुलाई में दुरुपयोग हो रहा था। डीएम के निर्देश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई के नेतृत्व में जल संस्थान की टीम के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

छापेमारी के दौरान पाया गया कि वॉशिंग सेंट्ररो द्वारा जल संस्थान के आदेशों का उल्लंघन पाया गया कर वाशिंग प्रतिबंध करने के आदेश के बावजूद शहर के नैनीताल रोड, रामपुर रोड ऊंचा पुल क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में 42 सर्विस सेंटर पेयजल का दुरुपयोग गाड़ियों की धूलाई में करते हुए पाए गए। जिस पर सभी 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा कैनाल रोड में वर्मा सर्विस सेंटर और रावत मोटर्स का जल संयोजन भी काट दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है साथ ही पेयजल की किल्लत को देखते हुए उसके दुरुपयोग न करने की अपील भी की गई है साथ ही यह निरीक्षण के कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top