Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में भी गूंजेगी स्वच्छ भारत अभियान की आवाज

Ad

भीमताल:नीरज जोशी: भारत में दो अक्टूबर स्वच्छ भारत अभियान के रूप में मनाए जाने लगा है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 से की थी। उन्हें हर भारतीय को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया था। उनके अनुसार इस प्रकार से पूरा देश गंदगी को दूर फेंक देगा। इस अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।  इसी दिशा में नैनीताल जिले में स्वच्छ भारत अभियान को गंभीरता से लिया जाता रहा है। नैनीताल सैलानियों की पहली पंसद रहा है और इस छवि को बनाए रखने के लिए प्रशासन स्वच्छता पर ध्यान देता रहा है। इसी विषय पर  मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र ने विकास भवन भीमताल में रविवार को बैठक का अयोजन किया। इसमें 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि हम जिले में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इस अभियान के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्वच्छता रथ और नुक्कड नाटक की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत को अगर सफल बनाना है तो ग्रामीण लोगों को भी इसका हिस्सा बनना होगा और हम इसी दिशा पर काम करेंगे। भारत स्वच्छ होगा तो देश अपनी एक अलग पहचान बनाने की ओर अग्रसर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

https://youtu.be/7G68Vt1b9To

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top