Chamoli News

उत्तराखंड में रेड अलर्ट के बीच चमोली में फटा बादल, नदियां और नाले उफान पर …

Ad

देहरादून: बरसात ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अपना असर दिखाने लगी है। रेड अलर्ट के बीच बुधवार को चमोली जिले के घांघरिया थाना क्षेत्र में बादल फटने की सूचना है। बादल आबादी फटने के बाद हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को रोका गया है। बादल पटूली लोक में फटा। बादल फटने के बाद लक्ष्मण गंगा और पटूली नाले के जल स्तर बढ़ गया है। बादल आबादी वाले क्षेत्र में नहीं फटा और इस वजह से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को फिलहाल रोका गया है। आगें पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

डीआईजी एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने ने कहा कि चमोली जिले में बादल फटने की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से हेमकुंड जाने वाले तकरीबन 30 से 35 यात्रियों को रोका गया है। हालांकि, हेमकुंड साहिब से वापस आने वाले यात्री ढूंढा के नए पुल से वापस आ सकते हैं। बता दें कि उत्तराखंड में मौसम का लगातार रेड अलर्ट जारी है। तो वहीं, देर रात से ही लगातार उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बारिश हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top