Dehradun News

उत्तराखंड में आफ़त की बारिश, देहरादून के बाद टिहरी में भी बादल फटा

Ad

देहरादून: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा ने काफी कहर बरपाया है। राजधानी देहरादून के मालदेवता के बाद अब शनिवार को टिहरी जिले में भी बादल फटने की घटना घटना सामने आई है। बता दें कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जिले में काफी हद तक नुकसान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि बादल फटने के कारण कई मकान को क्षति पहुंची है। साथ ही घरों में पानी घुस गया है। धनोल्टी प्रखंड में भारी नुकसान हुआ है। टिहरी में जौनपुर ब्‍लाक के धौलागिरी (धनचुला) गांव में एक मकान के मलबे में दबने के बाद से अबतक घर के सात लोगों का पता नहीं लगाया जा सका है।

फिलहाल नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार भी धनोल्टी पहुंच गए हैं। उधर, देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव में भी बीती रात बादल फटा है। जहां एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव के कार्य में जुटी हुई है। सरकार के साथ सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने एक बार फिर मौसम को लेकर चेतावनी दी है औक बताया है कि अगले चौबीस घंटे में देहरादून, चमोली और बागेश्वर में बारिश हो सकती है। इसी कड़ी में आपदा प्रबंधन से जुड़े तमाम अधिकारियों को अलर्ट किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top