Dehradun News

पहाड़ों में फिर सक्रिय हुए बादल, उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UttarakhandWeather
Ad

UttarakhandWeather | RainAlert | YellowAlert : उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल पूरी तरह थमा नहीं है। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले बारिश की रफ्तार कुछ कम हुई है…लेकिन पहाड़ी इलाकों में तेज बौछारें अभी भी हो रही हैं। कुमाऊं के कई क्षेत्रों में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश होने की स्थिति में स्थानीय लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हल्द्वानी में सबसे ज्यादा बारिश

कुमाऊं मंडल के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश के तेज दौर देखने को मिले। हल्द्वानी में 58 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई…जो प्रदेश में सबसे अधिक रही।

वहीं देहरादून में दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। शाम के समय आसमान में घने बादल छा गए और देर रात बारिश की संभावना बनी रही।

गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई…जबकि मैदानी इलाकों में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता रखने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top