Dehradun News

उत्तराखंड में आज फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Ad

Weather | Uttarakhand | Rain Alert : उत्तराखंड में मानसून के बीच बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने से कई सड़कें प्रभावित हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

राजधानी देहरादून में आज आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान अधिकतम करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बारिश से सड़कें प्रभावित

लगातार बारिश के कारण कई पर्वतीय संपर्क मार्गों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ मार्गों पर भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। बारिश के कारण कई नदी-नाले भी उफान पर हैं।

100 से ज्यादा सड़कें बाधित

मानसून के दौरान प्रदेश में सड़क नेटवर्क पर भी असर पड़ा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में 100 से अधिक सड़कें बाधित हैं। वहीं 21 जून से 12 अगस्त 2026 तक सड़क से संबंधित नुकसान करीब 211.10 करोड़ रुपये बताया गया है।

मानसून सीजन में 135 स्टेट हाईवे, 1575 ग्रामीण मार्ग, 112 मुख्य जिला मार्ग, 30 राष्ट्रीय राजमार्ग, 114 अन्य जिला मार्ग, 17 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग और 14 अन्य सड़कें बाधित हुई हैं।

प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित मार्गों को खोलने के लिए काम कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top