Dehradun News

आज भी बरसेंगे बादल! उत्तराखंड के कई जिले अलर्ट पर

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। देहरादून मौसम विभाग ने आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन का तापमान करीब 33°C और रात का 24°C रहने की उम्मीद है।

इधर मसूरी-देहरादून को जोड़ने वाली झड़ीपानी रोड पर आज सुबह भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से मलबा और बड़ा पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई पर्यटक और स्थानीय लोग रास्ते में फंसे रहे।

सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को अस्थायी रूप से दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया। लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचीं और करीब दो घंटे में रास्ता साफ कर दिया गया। इसके बाद लोगों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top