Uttarakhand News

धामी सरकार का नकल माफियाओं पर एक्शन, मची खलबली

Ad

देहरादून: UKSSSC मामले में पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है और अब तक 34 गिरफ्तारी हो गई है। दूसरी ओर विधानसभा में हुई भर्तियों के भी जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था।

गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणो की अवैध चल अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी। सीएम धामी जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और माफियों पर सख्त कार्यवाही कर इस काम से जुड़े लोगों को साफ चेतवानी दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top