Rajasthan

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा फैसला, क्या मिलेगा फायदा

Ad

नई दिल्ली: राजस्थान में विधानसभा की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए है। देर रात जारी आदेश के अनुसार कोटा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़ और झालावाड़ के प्रभारी सचिव बदले गए है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रभारी सचिव नियुक्त करने के पीछे सीएम गहलोत की मंशा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिले। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोटा के प्रभारी सचिव अब कुंजी लाल मीणा के स्थान पर भास्कर सावंत को प्रभारी बनाया गया है।

चित्तौड़गढ़ के प्रभारी सचिव डॉक्टर जोगाराम की जगह रवि जैन को जिम्मेदारी दी गई है। राजसमंद के प्रभारी सचिव अब भास्कर सावंत की जगह महेश चंद्र शर्मा होंगे। प्रतापगढ़ में डॉक्टर प्रतिभा सिंह की जगह पी रमेश होंगे प्रभारी सचिव होंगे। जबकि झालावाड़ में महेश चंद्र शर्मा की जगह डॉ प्रतिभा सिंह प्रभारी सचिव बनाई गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top