Uttarakhand News

उत्तराखंड पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में पुलिस महकमे में भर्ती के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब जल्द गृही स्पोर्ट्स कोटा से पुलिस में भर्ती होने पर लगी रोक हटने वाली है। ये बात खुद सीएम धामी ने 11वीं राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर कही।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोगों को बधाई देते हुए खेल भावना के साथ खेलने को कहा है । मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि पुलिस महकमे में खिलाड़ियों के कोटे पर भर्ती में लगी रोक को भी जल्द हटाया जाएगा।

उन्होंने साफ कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीतने वाली खिलाड़ी तो सिपाही स्तर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीतने वाले खिलाड़ी को दरोगा स्तर पर और ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी को डिप्टी एसपी पद पर तैनाती मिलेगी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद राज्य की प्रतिभाओं को बड़ा मौका मिलेगा। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी कराने के प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top