Uttarakhand News

अपने बर्थडे पर CM धामी ने लाखों बेरोजगार युवाओं को दिया गिफ्ट, परीक्षाओं की आवेदन फीस कर दी माफ

अपने बर्थडे पर CM धामी ने लाखों बेरोजगार युवाओं को दिया गिफ्ट, परीक्षाओं की आवेदन फीस कर दी माफ
Ad

देहरादून: प्रदेश के मुखिया ने अपने जन्मदिन के मौके पर युवाओं को गिफ्ट दिया है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम धामी ने अगले साल मार्च तक के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से युवाओं को काफी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 2017 में उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के बाद से तीसरे सीएम बने पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को 46 साल के हो गए। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने प्रदेश के बेरोजगार साथियों के लिए अहम कदम उठाया है। गौरतलब है कि प्रदेश में रोजगार के सिलसिले में प्रदेश भर के कई युवा काफी समय से परेशान हैं।

ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क भरना अलग भारी पड़ता है। सीएम धामी ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए ऐलान कर दिया है कि कोविड से 2020-21 और 2021-22 में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में होने वाली सभी भर्तियों के लिए आवेदन पत्रों के शुल्क को माफ कर दिया जाएगा।
 
इस आदेश के अनुसार अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा जो भी भर्ती की जाएगी, उन सभी में आवेदन हेतु किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

बहरहार ये फैसला 31 मार्च 2022 तक लागू रहेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में होनी वाली उक्त भर्तियों के लिए आमंत्रित आवेदनों पर फीस नहीं ली जाएगी। गौरतलब है कि ये खबर लाखों बेराजगार युवाओं के लिए राहत लेकर आई है। दूसरी तरफ बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत उत्तराखंड सरकार ने 22 हजार पदों की भर्ती करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top