Uttarakhand News

पहले MLA गहतोड़ी ने दिया चुनाव लड़ने का निमंत्रण फिर सीएम ने लिया मां पूर्णागिरी से आर्शीवाद !

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की एवं प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड़ रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पूरे रोड मैप के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी , मंदिर समिति अध्यक्ष श्री किसन तिवारी , भाजपा नेता प्रकाश तिवारी एवं लोग मौजूद रहे ।

सीएम धामी के चंपावत दौरे के बाद से चुनाव गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि वह चंपावत से उपचुनाव लड़ सकते हैं। बनबसा में भी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट को छोड़ने की बात कही। सीएम धामी ने अपने करियर की शुरुआत खटीमा से की थी। चंपावत विधानसभा सीट खटीमा से सटी हुई है और राजनैतिक नजर से इसे बेहद अहम माना जा रहा है। इसके अलावा रिपोर्ट्स ये है कि अगर समीकरण सही बैठते हैं तो धामी चंपावत से चुनाव लड़ेंगे और कैलाश गहतोड़ी को भाजपा राज्यसभा भेज सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top