Uttarakhand News

यशपाल आर्य के कांग्रेस ज्वाइन करने पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया सामने आई- वीडियो देखें

Ad

देहरादून: कुछ देर पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले दोनों ही नेताओं ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा। दोनों ने कांग्रेस कार्यकर्ता बनने से पहले राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2017 में दोनों ने भाजपा ज्वाइन की थी। यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जाने वाले को कौन रोक सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हित को देखते हुए यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हुए होंगे। भाजपा में तो पहले राष्ट्र हित है और फिर व्यक्गित हित है, इसलिए हमारी पहचान अलग है।

बता दें कि यशपाल आर्य को भाजपा ने साल 2017 में बाजपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद कैबिनेट मंत्री बनाया था। वह तीनों बार कैबिनेट का हिस्सा रहे। उत्तराखंड में साल 2017 से अब तक तीन मुख्यमंत्री बदले गए हैं। यशपाल आर्य की ज्वाइनिंग के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आने वाले दिनों में कई लोग कांग्रेस ज्वाइन करेंगे और मैं उन्हें एडवांस में बधाई देता हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top