Tehri News

सीएम धामी ने जताया दुख, टिहरी हादसे में 8 की मौत !

Tehri Acciden
Ad

Tehri Accident | Uttarakhand News | Road Accident | CM Dhami | Breaking News : उत्तराखंड के टिहरी जिले से गुरुवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। चंबा थाना क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिर गया…जिसमें सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे…जो अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने खाई से दो घायलों को बाहर निकाला…जिनमें एक की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कहा कि मौके पर एंबुलेंस भेजी गई हैं और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल भी मौके के लिए रवाना हो गई हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

इस बीच मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की प्रार्थना की है। साथ ही प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top