Uttarakhand News

सीएम धामी ने किया एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने वाले पिथौरागढ़ पुत्र मनीष का सम्मान

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे। सीएम ने कहा कि जिला मुख्यालय के नजदीकी कासनी गांव के रहने वाले युवा मनीष कसनियाल पर पूरे उत्तराखंड को गर्व है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top