Uttarakhand News

जोशीमठ को लेकर सीएम धामी ने लोगों से मांगे सुझाव! डीएम को दिया होमवर्क

Ad

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली से वापसी करने के उपरांत गुरुवार को सचिवालय में जोशीमठ के विषय में महत्वपूर्ण बैठक ली है। इस बैठक में जोशीमठ के समस्त राहत कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने एक स्पेशल रिपोर्ट का भी जिक्र किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने भू-धसांव के कारणों को लेकर सभी तकनीकी संस्थानों एवं वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के बाद फौरन योजना पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विस्थापन के लिए वहां के लोगों से मिलकर सुझाव लिये जाएं।

इतना ही नहीं उन्होंने जिलाधिकारी चमोली से स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर शासन को रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने साफ किया है कि जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र से जिन लोगों को विस्थापित किया जायेगा, उनको सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं दी जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top