Uttarakhand News

पंतनगर के बाद उत्तराखंड में एक और कृषि विश्वविद्यालय, सीएम का चंपावत के लिए बड़ा ऐलान

Ad

टनकपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर के शारदा घाट में आयोजित कार्यक्रम में 20.50 करोड़ रुपये की 10 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं — चंपावत में पंतनगर की तर्ज पर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना और छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत व सुरक्षा कार्यों की शुरुआत।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि छीनीगोठ और आसपास के इलाकों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों से बरसात के दौरान होने वाले नुकसान में कमी आएगी और खेतों तथा सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा हो सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय से स्थानीय युवाओं को कृषि शिक्षा और अनुसंधान के नए अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्र में वैज्ञानिक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्वतीय कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ये कदम चंपावत को शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार राज्य में हर क्षेत्र — शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्यान — में संतुलित विकास की दिशा में काम कर रही है। चंपावत को तेजी से एक आदर्श जिले के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top