Uttarakhand News

ऋषभ पंत के परिवार से मिले सीएम धामी, फिर किया बड़ा ऐलान

Ad

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मैक्स अस्पताल में इलाज करा रहे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य सुधार के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत की मां सरोज पंत एवं उनकी बहन साक्षी पंत से मैक्स अस्पताल में लगभग एक घण्टे तक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऋषभ के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जायेगी।उन्होंने ऋषभ पंत के जल्द स्वास्थ होने की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे पहले भी सीएम धामी ने कहा था कि ऋषभ पंत उत्तराखंड का गौरव हैं। उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर उत्तराखंड के नाम का डंका बजाया है। पंत की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के कर्मियों को उत्तराखंड पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top